बिहार : ''मन की बात'' से सभी वर्गों को जोड़कर विकसित की ओर मजबूत कदम। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 30 अप्रैल 2023

बिहार : ''मन की बात'' से सभी वर्गों को जोड़कर विकसित की ओर मजबूत कदम।

upendra-chauhan-morcha
पटना 30 अप्रैल, राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रांतीय कार्यालय में मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा लोकप्रिय नेता व आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ''मन की बात'' का 100 वां एपिसोड को सुना गया। इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र चौहान,प्रधान महासचिव नरेश महतो एवं मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने संयुक्त रूप से कहा की नरेंद्र मोदी जी देश दुनिया के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो 'मन की बात' कार्यक्रम से देश के आम आवाम से सीधा संवाद स्थापित करने का काम किए हैं। यह अपने आप में विश्व कीर्तिमान है। मन की बात कार्यक्रम में जनसमस्याओं का जिक्र, युवाओं को रोजगार एवं महिलाओं का उत्थान जैसे ज्वलंत मुद्दों पर आम जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनके मनोभाव को समझना यह आदरणीय प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व का ऐसा पहलू है जो उन्हें विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के श्रेणी में खड़ा करता है । मोर्चा नेताओं ने आगे कहा की 'मन की बात' कार्यक्रम में गैर राजनीतिक बात करके देश के गांव में लोकल फोर वोकल की बात को जनता से सीधे संवाद कर सरकार की स्पष्ट नीति सबका साथ सबका विकास एव सबका विश्वास की नीति पर चलकर सरकार के प्रति आम जनता के विश्वास को और अधिक प्रोत्साहित करने का काम किये है। यह कार्यक्रम आम जनता के विकास के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: