मधुबनी : 21 दिव्यांग लाभुकों के बीच बैटरी ट्राइसाइकिल का किया गया वितरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 अप्रैल 2023

मधुबनी : 21 दिव्यांग लाभुकों के बीच बैटरी ट्राइसाइकिल का किया गया वितरण

Tri-cycle-diatribution-madhubani
मधुबनी, जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा निर्गत निर्देश के आलोक में आज बुनियाद केंद्र झंझारपुर पर 21 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया गया। एडीएसएस, आशीष प्रकाश अमन ने बताया कि झंझारपुर अनुमंडल के 23 लाभुकों को कॉल करके बुलाया गया जिसमे से 21 लाभुक ट्राइसाइकिल लेने पंहुचे। उन्होंने बताया कि वितरण के पहले लाभुकों को ट्राइसाइकिल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। जिसमें सड़क पर बैट्री चलित ट्राईसाईकिल के साथ बरतने वाली सावधानियों और अन्य यातायात नियमों की जानकारी शामिल है। लाभुकों में 2 लाभुक ऐसे भी थे जिन्होंने सामान्य ट्राई साइकिल के लिए ईक्षा जताई थी। ऐसे में उन्हें सामान्य ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: