अमृतपाल सिंह का साथी पप्पलप्रीत सिंह हुआ गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

सोमवार, 10 अप्रैल 2023

अमृतपाल सिंह का साथी पप्पलप्रीत सिंह हुआ गिरफ्तार

pappalprit-singh-arrested
नयी दिल्ली : भगोड़े खलिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के साथ अब तक साये की तरह रहने वाले पप्पलप्रीत को आज सोमवार को पंजाब पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस की दबिश के बाद अमृतपाल इसी के साथ फरार हुआ था। इसके बाद 24 दिनों से अब तक जारी भागमभाग में पप्पलप्रीत पिछले दिनों होशियारपुर से उससे अलग हो गया था। अब आज सोमवार को उसे पंजाब पुलिस के विशेष दस्ते ने एक ऑपरेशन में दबोच लिया। जानकारी के अनुसार देशविरोधी गतिविधियां चलाने में पप्पलप्रीत सिंह अमृतपाल सिंह का करीबी सहयोगी है। अमृतपाल के साथ ही पप्पलप्रीत भी पिछले 18 मार्च से फरार था। दोनों की तलाश पंजाब और भारत के दूसरे कई राज्यों में की जा रही थी। अब केवल अमृतपाल ही पुलिस की पकड़ से अब तक बाहर है। हालांकि सूत्रों से पता चला है कि पंजाब पुलिस अमृतपाल को दबोचने के काफी करीब है और उसे भी शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: