जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आप वोट देते हैं जाति पर तो जाति की चर्चा बिहार में हर जगह होती है। आप वोट देते हैं मोदी जी के 56 इंच के सीने को देखकर तो सुबह-शाम आपको टीवी पर मोदी जी का सीना फूलता हुआ दिखता ही है। आप वोट देते हैं गुजरात मॉडल की कहानी सुनकर तो बिहार के घर-घर के लड़के गुजरात में काम कर ही रहा है। आप वोट जिस बात के लिए दे रहे हैं, वही आपको मिल रहा है। बिहार में लोग रोजगार के नाम पर वोट देते ही नहीं हैं, तो रोजगार कहाँ से मिलेगा? बिहार की दशा कैसे सुधरेगी? अगर आप बबूल के पौधे लगाएंगे तो आम कहाँ से आएँगे? जब आप पढ़ाई और रोजगार के लिए वोट देते ही नहीं है, तो वो सुधरेगा कैसे? यही बताने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं, आपसे वोट नहीं मांग रहे हैं। घर-घर जाकर हाथ जोड़ कर समझा रहे हैं कि अगर आप अपने और अपने बच्चों की चिंता नहीं करेंगे तो कोई नेता और दल आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा। एक-एक लोग संकल्प लीजिए कि नेता का नहीं, अपने बच्चों का चेहरा देख कर वोट करेंगे।
शनिवार, 1 अप्रैल 2023
Home
बिहार
बिहार : स्थिति को बदलनी है तो नेता का नहीं, अपने बच्चों का चेहरा देख वोट दीजिए : प्रशांत किशोर
बिहार : स्थिति को बदलनी है तो नेता का नहीं, अपने बच्चों का चेहरा देख वोट दीजिए : प्रशांत किशोर
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें