बिहार : काग्रेस का लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस कल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 अप्रैल 2023

बिहार : काग्रेस का लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस कल

sadakat-ashram-patna
पटना। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा कल दिनांक 11 अप्रैल, 2023 को संध्या 6-30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से “लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस” निकाला जाएगा जो राजापुल होते हुए बांस घाट स्थित देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा0 राजेन्द्र प्रसाद जी के समाधि स्थल तक जायेगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास जी करेंगे। इस मशाल जुलूस कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्रीनिवास वी0भी0जी, भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के सचिव सह बिहार प्रभारी श्री राजेश सिन्हा सन्नी जी सहित कांग्रेस के विधायकगण, विधान पार्षदगण एवं सभी वरिष्ट नेतागण के साथ-साथ बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के विभिन्न जिला से हजारों की संख्या में आये कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
 

कोई टिप्पणी नहीं: