बिहार : कांग्रेस सहकारिता विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजनन्दन मनोनीत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 अप्रैल 2023

बिहार : कांग्रेस सहकारिता विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजनन्दन मनोनीत

Rajnandan-bihar-congress
पटना. कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने श्री राजनन्दन कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी “सहकारिता विभाग” के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि श्री राजनन्दन कुमार कांग्रेस के एक जुझारू कार्यकर्ता रहे हैं और पार्टी के लिए समर्पित रहे हैं.उन्होंने यह आशा व्यक्त की कि इस मनोनयन से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने राजनन्दन कुमार को पदभार ग्रहण के उपरान्त अतिशीघ्र प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन के ढ़ाचे को मजबूत करने को कहा गया है.

कोई टिप्पणी नहीं: