मधुबनी : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 25 मई 2023

मधुबनी : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी

Panchayat-by-poll-madhubani
मधुबनी, पंचायत उप निर्वाचन  के तहत आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मधुबनी के 15 प्रखंड के सभी 125 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवम उत्सव के वातावरण में मतदान शुरू। 9  बजे पूर्वाहन तक  15.13 प्रतिशत महिला 14.60 प्रतिशत पुरुष कुल 14.86 प्रतिशत मतदान की सूचना प्राप्त हुई है। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, ओएसडी अमेत विक्रम बेनामी,डीपीओ आईसीडीएस,जिला खनन पदाधिकारी ,जिला मत्स्य पदाधिकारी विनय कुमार, नियंत्रण कक्ष से एक-एक मतदान केंद्रों  की  ले रहे है जानकारी। सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सघन वाहन जाँच चलाई जा रही है। अभी तक कुछ वाहनों को जप्त भी किया जा चुका है।  असामजिक एवम उपद्रवी तत्वों पर विशेष रणनीति के  तहत नजर रखी जा रही है।महिला मतदाताओ में भी भारी उत्साह।वरीय अधिकारी सुबह से ही मतदान केंद्रों का ले रहे है जायजा

कोई टिप्पणी नहीं: