पटना : बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षक बहाली समेत कुल 18 एजेंडों पर आज निर्णय लिया गया। इसमें जहां बीपीएससी से होने वाले 1 लाख 78 हजार शिक्षकों की बहाली को मंजूरी दी गई वहीं अब पटना के अलावा गया और मुजफ्फरपुर में भी डिजल वाले तिपहिया वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिया गया। आज की कैबिनेट बैठक से यह संकेत मिला कि संभवत: मई महीने में शिक्षक बहाली का विज्ञापन और इसके लिए परीक्षा का स्वरूप सामने आ जाएगा। इसमें पहली से पांचवीं तक के 85477, छठी से आठवीं तक के 1745, नवीं-दसवीं के लिए 33186 और 11वीं-12वीं के लिए 57618 पदों की स्वीकृति दी गई है। शिक्षक बहाली के साथ ही आज की कैबिनेट बैठक में बिहार कर्मचारी चयन आयोग के प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2014 के आधार पर निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्ति हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों के लिए सहकारिता विभाग के अंतर्गत निम्न वर्गीय लिपिक के 4 पदों के सृजन की स्वीकृति भी दी गई। इसके अलावा अब पटना के बाद गया और मुजफ्फरपुर में भी डीजल तिपहिया वाहनों पर रोक लगा दिया गया। 30 सितंबर 2023 के बाद इन दोनों शहरों के नगर निगम क्षेत्रों में ऐसी गाड़ियां नहीं चलेंगी। कैबिनेट ने गया और मुजफ्फरपुर में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर 15 साल पुराने डीजल चलित व्यावसायिक वाहनों पर पूर्ण रोक को भी स्वीकृति दी है।
बुधवार, 3 मई 2023
बिहार : 1.78 लाख शिक्षकों की बहाली को नीतीश कैबिनेट की मंजूरी
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें