मधुबनी : निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सम्प्पन्न कराने को लेकर तैयारियाँ पूर्ण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

बुधवार, 24 मई 2023

मधुबनी : निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सम्प्पन्न कराने को लेकर तैयारियाँ पूर्ण

  • डीएम-एसपी ने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियो एवं पुलिस पदाधिकारियो को संयुक्त रूप से किया ब्रीफिंग। असामाजिक,उपद्रवी एवं अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर।
  • डीएम-एसपी सहित वरीय अधिकारी सुबह से ही मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रखेंगे नजर।

Panchayat-by-poll-madhubani
मधुबनी, पंचायत उप निर्वाचन 2023 के के तहत कल 25 मई 2023 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सम्प्पन्न कराने को लेकर  डीआरडीए सभागार में चुनाव से जुड़े सभी जोनल / सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग की गई। उपस्थित सभी जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समय का अनुपालन किया जाए। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में मोबाइल स्विच ऑन रहना चाहिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि आज ही सभी अधिकारी अपने अपने संबंधित मतदान केन्द्रों पर जाकर वहां उपलब्ध सभी सुविधाओं का जायजा ले लें और रास्तों को भी समझ लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में संबंधित प्रखंडों के बज्र गृह तक ईवीएम मशीनों को जमा करने के बाद ही अपनी ड्यूटी को पूर्ण समझें। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शाम पांच बजे के बाद मतदान केन्द्र पर उपस्थित मतदाताओं को पंक्ति में संख्या की पर्ची बांट दें। ताकि, पांच बजे के बाद आने वाले मतदाताओं को लाइन में लगने से मना किया जा सके। उन्होंने बताया कि किसी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला मुख्यालय को प्रेषित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। बताते चलें कि यह पंचायत उप चुनाव जिले के 15 प्रखंडों में होंगे जिसके लिए कुल 125 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों को 34 सेक्टर और 17 जोन में बांटा गया है। उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता नरेश झा, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, अमेत विक्रम बैनामी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सहित पंचायत उप निर्वाचन 2023 के लिए प्रतिनियुक्त सभी जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: