पटना/मुंगेर : बिहार भाजपा कार्यसमिति सदस्य बीएम अमरेश को ओडिशा व बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने उनके मुंगेर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेता की यह गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग और डेढ़ करोड़ की ठगी के मामले में की है। बीएम अमरेश पर ओडिशा में यह मामला दर्ज किया गया था। इसी सिलसिले में ओडिशा पुलिस बिहार पहुंची और यहां राज्य पुलिस की मदद से उसने मुंगेर में छापा मारकर बीएम अमरेश को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा पुलिस अमरेश को स्थानीय अदालत में आज ही पेश करेगी और फिर कोर्ट से इजाजत लेकर वह उन्हें लेकर ओडिशा लौट जाएगी। जानकारी यह भी मिली है कि गिरफ्तारी से पहले ओडिशा पुलिस ने अमरेश को जांच में सहयोग के लिए कई बार नोटिस भेजी लेकिन वे जांच के लिए उपस्थित नहीं हुए। अमरेश के खिलाफ ओडिशा में डेढ़ करोड़ की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है।
शुक्रवार, 9 जून 2023
बिहार : डेढ़ करोड़ की ठगी में भाजपा नेता गिरफ्तार
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें