बिहार : प्रदेश मुख्यालय में धूमधाम से मना राहुल गांधी का 53वां जन्मदिन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 जून 2023

बिहार : प्रदेश मुख्यालय में धूमधाम से मना राहुल गांधी का 53वां जन्मदिन

  • प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बिहार कांग्रेस ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
  • युवाओं और मजलूमों के नेता हैं राहुल गांधी :डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह
  • देश के भविष्य हैं राहुल गांधी, जन्मदिन पर बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

Bihar-congress-celebrate-rahul-gandhi-birth-anniversiry
पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 53वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस मौके पर केक काटकर सभी उपस्थित कांग्रेसजन सहित छोटे बच्चों को खिलाया। इस मौके पर छोटे बच्चों को पाठ्य पुस्तक एवं मिठाई वितरित किया गया. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हमारे नेता देश के भविष्य हैं.साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी महिलाओं, युवाओं और मजलूमों के हक की आवाज बनकर हमेशा देशहित में संघर्षरत रहते हैं। देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने के लिए वें 4000 किमी की पैदल यात्रा कर देश को एक सूत्र में पिरोने का काम उन्होंने किया है. राहुल गांधी को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन पर पाठ्य पुस्तक का वितरण कर सशक्त भारत के लिए हम कांग्रेसजन अपना सहयोग देते रहेंगे. जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, विधायक दल के नेता  डॉ. शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा,  पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, अवधेश कुमार सिंह, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र, डॉ समीर कुमार सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, विधायक आनंद शंकर, पूर्व विधायक डॉ अशोक कुमार, नरेन्द्र कुमार, बंटी चौधरी, निर्मल वर्मा, ब्रजेश पाण्डेय, ब्रजेश प्रसाद मूनन, आनंद माधव, असित नाथ तिवारी, लाल बाबू लाल, ज्ञान रंजन, आलोक हर्ष, डॉ. अजय कुमार सिंह, कपिल देव यादव, अजय चौधरी, रामायण प्रसाद यादव, राजेश कुमार सिन्हा, सौरव सिन्हा, डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, मनोज कुमार सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, कमल देव नारायण शुक्ला, गुंजन पटेल शशिकांत तिवारी, मनजीत आनंद साहू दुर्गा गुप्ता, दशरथ प्रसाद केशरी, गरीब दास,  प्रदुमन कुमार, अनुराग चंदन, राजनंदन कुमार, रीता सिंह, मृणाल अनामय, सत्येन्द्र कुमार, उदय शंकर पटेल, शशी रंजन, सुनील कुमार सिंह, अशफर अहमद, रूमा सिंह, निधि पांडे, संतोष श्रीवास्तव, वशी अख्तर, राहुल पासवान, खुशबु कुमारी सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन और छोटे बच्चें शामिल रहें.

कोई टिप्पणी नहीं: