जयनगर/मधुबनी, बाढ़ को देखते हुए जल संसाधन विभाग अलर्ट मोड में आ गई है। मधुबनी जिले के जयनगर से होकर गुजरने वाली कमला नदी के पश्चिमी एवं पूर्वी क्षतिग्रस्त तटबंध का आकलन के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता दिलीप कुमार, कनीय अभियंता मनोज कुमार व रितेश कुमार ने जयनगर से खजौली गांव तक कमला पश्चिमी व पूर्वी तटबंध का जायजा लिया। सहायक अभियंता ने बताया किमानसून के आते ही बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। बाढ़ से पूर्व विभाग के द्वारा दोनों तटबंधों का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी भाग करीब 12 किलोमीटर एवं पूर्वी भाग करीब 14 किलोमीटर तटबंध का औचक निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं क्षतिग्रस्त तटबंधों को चिन्हित किया गया है। सहायक अभियंता ने बताया कि चिन्हित स्थलों पर बोरे में बालू भर कर रखा जा रहा है। कई जगहों पर बालू का भंडारण किया जा रहा है, ताकि बाढ़ के समय किसी भी परिस्थिति में तत्काल त्वरित कार्रवाई किया जा सके।
बुधवार, 21 जून 2023
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : बाढ़ नियंत्रण विभाग ने जयनगर कमला नदी के पश्चिमी व पूर्वी तटबंध का लिया जायजा
मधुबनी : बाढ़ नियंत्रण विभाग ने जयनगर कमला नदी के पश्चिमी व पूर्वी तटबंध का लिया जायजा
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें