सीहोर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा बलवीर तोमर ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इनका असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है। धर्म के नाम पर यह राजनीति करते हैं, लेकिन धर्म के काम में भी कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार करते हैं। यह बात उज्जैन में बनाए गए महाकाल लोक में मूर्तियांे के गिरने पर साबित हो चुकी है। एक जरा से हवा के झोंके से करोड़ों की मूर्तियां गिर कर टूट गई। महाकाल लोक की अवधारणा कमलनाथ जी की थी, उनके मुख्यमंत्री काल में ही इस प्रोजेक्ट की कार्ययोजना बनाई गई और बजट भी स्वीकृत किया गया था। इस बात को भाजपा के मंत्री भी मानते हैं। ओंकार ट्रीट, राम वन गमन पथ और गौशालाएं बनाने की मंशा कमलनाथ की थी, लेकिन खरीद फरोख्त एवं षड़यंत्र पूर्वक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराई। भाजपा के समय में महाकाल लोक में घटिया निर्माण कार्य किया गया। बड़े दुर्भाग्य की बात है कि हवा से ही मूर्तियां गिरकर खंडित हो गईं है। इससे भाजपा का भ्रष्टाचारी चरित्र जनता के सामने उजागर हो गया है। इन्होंने भगवान को भी नहीं छोड़ा जहां लोगों की आस्था है, ऐसे पवित्र धार्मिक स्थलों पर भी भाजपा भ्रष्टाचार करने से नहीं चूक रही है। प्रदेश की जनता इन्हें जबाब देगी। जनता ने अब मन बना लिया है और कमलनाथ को अपना नेता मान लिया है।
शनिवार, 3 जून 2023
सीहोर : महाकाल लोक के भ्रष्टाचार से भाजपा का चरित्र हुआ उजागर : बलवीर तोमर
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें