पटना : बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दो टूक सुना दिया कि वेे आखिर पगड़ी क्यों पहनते हैं। नीतीश ने उनसे सवाल किया था कि आप सिर पर पगड़ी क्यों बांधे हैं। इस पर भाजपा अध्यक्ष तपाक से कह दिया कि जब तक आप को मुख्यमंत्री पद से हटा नहीं देते, तब तक यह पगड़ी बंधा रहेगा। विधान परिषद में बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सम्राट चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मुझसे पूछा कि आप यह पगड़ी क्यों बांधते हैं? इसपर सम्राट चौ. ने जवाब दिया कि आपको मुख्यमंत्री पद से हटाना है। जिस दिन यह हो जाएगा उसी दिन से यह पगड़ी खोल देंगे। इसके लिए आपका भी आशीर्वाद चाहिए। इसके बाद सम्राट चौधरी सदन से बाहर निकल आये। भाजपा अध्यक्ष ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी सरकार विपक्ष को डराने का काम कर रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन यहां कोई डरने वाला नहीं है। जब तक नीतीश जी को मुख्यमंत्री की गद्दी से हटा नहीं देंगे, तब तक भाजपा चैन नहीं लेगी। सरकार शिक्षकों, किसान सलाहकारों पर लाठियां चलवा रही। लेकिन जब हिटलरशाही नहीं चली, तो नीतीश शाही भी नहीं चलेगी। सुशासन का ढोंग करते हैं और चार्जशीटेड के साथ सरकार में बैठे हैं। राजद भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी है। लेकिन मुख्यमंत्री में तेजस्वी यादव का इस्तीफा लेने की हिम्मत नहीं है।
गुरुवार, 13 जुलाई 2023
बिहार : मुख्यमंत्री की गद्दी से उतारने तक पगड़ी बांधुन : सम्राट
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें