जयनगर/मधुबनी, विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल अस्पताल के द्वारा मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. रवि भुषण प्रसाद ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। मौके पर अस्पताल प्रबंधक प्रभाष कुमार प्रशांत ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग 11 से 31 जुलाई तक विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा मना रही है, जिसके तहत विभिन्न प्रकार के गतिविधि कार्यक्रम किया जा रहा है। जागरूकता रैली में स्वास्थ्य विभाग कर्मी एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। रैली के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस रैली में एफपीसी, एमएमएनई, बीसीएम, एएनएम के अलावे अन्य स्वास्थ्य कर्मी व स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
बुधवार, 19 जुलाई 2023
मधुबनी : विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा पर निकाली गई जागरूकता रैली
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें