लदनियां/मधुबनी, जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र के खाजेडीह स्थित एक चाय-नाश्ते की दुकान में मंगलवार की दोपहर आग लगने से नकद समेत लगभग ढाई लाख की सम्पति जलकर नष्ट हो गई। आग लगने का कारण गैस रिसाव बताया गया है। आग की चपेट में आने से दुकानदार सत्यदेव कामत की बांहें बुरी तरह झुलस गई। प्रभावित श्री कामत के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते- ही -देखते दुकान जलकर राख हो गई। सामान सुरक्षित निकलने के सारे प्रयास बेकार साबित हो गए। सामान बचा पाने की कोशिश के क्रम में उनकी बांहें झुलस गई। बगल स्थित देवकांत कामत की पान दुकान व प्रभु गैरेज का भी आंशिक नुकसान हुआ। इस बाबत मामले की जानकारी स्थानीय सीओ निशीथ नंदन को दे दी गई है।
बुधवार, 2 अगस्त 2023
मधुबनी : अगलगी में जली दुकान समेत ढाई लाख की संपति
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें