पटना, 4 अगस्त, भारतीय खाद्य निगम के द्वारा खुली बिक्री योजना के माध्यम से निर्धारित कीमतों पर उपलब्ध स्टॉक से गेहूँ एवं चावल की बिक्री कर रहा है ताकि बाजार में गेहूँ एवं चावल की कमी न हो सके एवं कीमतों पर नियंत्रणरखा जा सके । भारत सरकार ने भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से गेहूँ एवं चावल की बढ़ती कीमतों को कम करने हेतु सेंट्रल पूल के स्टॉक से फ्लोर मिलर्स / गेहूँ उत्पादों के निर्माताओं/ गेहूँ प्रोसेसर को ई-नीलामी के माध्यम सेपूरे देश में गेहूँ एवं चावल की तय शुदा मात्रा (गेहूँ 10 एम.टी से 100 एम.टीतथा चावल 10 एम.टी से 1000 एम.टी) को खुले बाजार में बिक्री करने काफैसला किया है । इसके सातवें ई-नीलामी में बिहार राज्य के विभिन्नएफसीआई गोदामों के 21 केंद्रों से 6,000 एम.टी गेहूँ तथा 35,000 एम.टीचावल 31 केन्द्रों से बिक्री के लिए निविदा आमंत्रित किया गया है । सभीसंबंधितों से अनुरोध है कि वे पात्रता के अनुसार इस नीलामी में भाग लें । इसका न्यूनतम मूल्य रू. 2125/- (यूआरएस गेहूँ) तथा रू. 2150/- (एफएक्यू गेहूँ) प्रति क्विंटल एवं चावल हेतु रू. 3100/- (सामान्य अरवा चावल) रू. 3173/- (एफआरके चावल) प्रति क्विंटल है । अधिक जानकारीवेबसाइट https://www.valuejunction.in/fci से प्राप्त कर नीलामी में भाग ले सकते हैं।
शुक्रवार, 4 अगस्त 2023
बिहार : सेई-नीलामी के द्वारा गेहूँ तथा चावल की बिक्री
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें