- राहुल गांधी अमेठी व प्रियंका बांड्रा वाराणसी से लडे चुनाव तो जब्त होगी जमानत
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सक्रियता पर उन्होंने कहा कि वह प्रयास कर रही हैं उन्हें करने दीजिए। लेकिन, उनके प्रयास पूरे होंगे कि नहीं यह आगामी चुनाव में पता चल जाएगा। कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों को चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि पिछली बार यूपी छोड़ उन्हें केरल भागना पड़ा था, लेकिन वहां की जनता के साथ उन्होंने क्या किया। आप सभी उसे देख और सुन सकते हैं। कांग्रेस का हश्र उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 2017 के जैसा ही रहेगा। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के चुनाव में 300 से ज्यादा सीट जीतेगी। अनुराग ठाकुर ने मणिपुर घटना का भी जिक्र करते हुए कहा, शांति के लिए युवाओं से लगातार अपील की जा रही है। विपक्ष से अनुराध है कि आग में घी डालने का काम न करे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से बहुत नुकसान हुआ है, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि आज भी कुछ राजनीतिक दल, विशेष तौर पर कॉंग्रेस इस पर राजनीति कर रही है। मेरा निवेदन रहेगा कि कांग्रेस राजनीति बंद करें और राहत कार्यों में मिल-जुल कर ज्यादा से ज्यादा मदद करें। अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर कई तंज कसे। केंद्रीय मंत्री ने कहा- इतिहास से कुछ सीखना चाहिए न कि उसे भूल जाना चाहिए। जैसे- विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का कारण है कि उन लोगों के दर्द को जानना जिन्होंने अपनों को खोया। उस समय सत्ता का सुख भोगने के लिए कांग्रेस ने भारत माता की भुजाओं को काटने का काम किया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें