बिहार : नेहरू युवा केंद्र द्वारा ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम अंतर्गत निकाली अमृत कलश यात्रा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 सितंबर 2023

बिहार : नेहरू युवा केंद्र द्वारा ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम अंतर्गत निकाली अमृत कलश यात्रा

Amrit-kalash-yatra-bihar
पटन : 25 सितम्बर, नेहरू युवा केंद्र के द्वारा राज्य के विभिन्न  जिलों  में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का आयोजन सोमवार (24.9.2923)  को किया गया, जिसमें अमृत कलश यात्रा निकाली गयी। मुजफ्फरपुर, वैशाली, कैमूर सहित अन्य  जिलों  के  नेहरू युवा  केंद्र  के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक और युवा क्लब  के  युवाओं के द्वारा  जिलों  के  विभिन्न  प्रखंड  अंतर्गत  विभिन्न  गांवों  में  ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान चला  कर  घर - घर  जाकर अमृत कलश  में  मिट्टी  और चावल एकत्रित किया गया। मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखण्ड के चकिया और लदौरा पंचायत अंतर्गत गोरिहरी और लडौरा गांव में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश में मिट्टी एकत्रित किया। उधर, वैशाली जिले के जीए इंटर हाई स्कूल हाजीपुर के स्काउट और गाइड कैडेटों ने अमृत कलश यात्रा के दौरान मिट्टी एकत्र किया । 01सितंबर,2023 को अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री, भारत सरकार के आवाहन पर शुरू किया गया है, जिसका समापन 30 सितंबर 2023 को होना है। इसमें प्रत्येक घर से मिट्टी तथा चावल इकट्ठा करके दिल्ली भेजा जाना है। जहां इस मिट्टी से अमृत वाटिका का निर्माण किया जाना है।

कोई टिप्पणी नहीं: