मधुबनी : अंधराठाढ़ी में पांच दिनों से गायब विवाहिता का शव तालाब से बरामद, दहेज़ हत्या का आरोप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 24 सितंबर 2023

मधुबनी : अंधराठाढ़ी में पांच दिनों से गायब विवाहिता का शव तालाब से बरामद, दहेज़ हत्या का आरोप

Women-dead-body-found-madhubani
अंधराठाढ़ी/मधुबनी, जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड में पांच दिनों से गायब विवाहिता का शव तालाब से बरामद हुआ है। घटना जिले के अंधराठाढ़ी थाना के मैनी गांव की है। तीस वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैला है। मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति,सास एवं ससुर को हिरासत में ले लिया है। लाश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: