मधुबनी, नगर के चकदह मे स्थित कुशवाहा छात्रावास के सभागार मे जिलेभर से आए कुशवाहा समाज के सैकड़ों लोगो के बीच निर्बचित पदाधिकारी इंजीनियर राजकुमार सिंह के उपस्थिति मे जिला कुशवाहा महासभा संगठन के मुख़्य पद अध्यक्ष एवं सचिव समेत अन्य सभी पदों पर सर्वसम्मति से सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध रूप से चयनित कर लिया गया। चयनित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। गौरतलब हैं की इन सभी पदों के लिए एकल उम्मीदवारो ने अपना नामांकन पर्चा भरा था। इस मौके पर निर्वाचन दाता समिति,निर्वाचन मंडल,निर्वाचन संचालन समिति सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। निर्बचित पदाधिकारी इंजीनियर राजकुमार सिंह ने बताया की अध्यक्ष पद पर कृष्ण देव महतो,सचिव पद पर कल्पना सिंह कोषाध्यक्ष पद पर श्याम कुमार सिंह,मधुबनी सदर अनुमंडल उपाध्यक्ष पद पर रामसुंदर महतो,शंकर प्रसाद-उपाध्यक्ष झंझारपुर अनुमंडल हेतु,इन्द्र कुमार उपाध्यक्ष बेनीपट्टी अनुमंडल हेतु,धनुष लाल महतो-उपाध्यक्ष जयनगर अनुमंडल हेतु,देव कृष्ण महतो- उपाध्यक्ष,फुलपरास अनुमंडल हेतु,विन्देश्वर सिंह-उप सचिव जयनगर अनुमंडल हेतु,परमेश्वर प्रसाद-उपसचिव मधुबनी सदर अनुमंडल हेतु,सूर्यनारायण महतो-उपसचिव फुलपरास अनुमंडल हेतु,रामनन्दन महतो-उपसचिव झंझारपुर अनुमंडल हेतु,रामप्रकाश महतो-सदस्य मधुबनी सदर अनुमंडल हेतु,शंभू सिंह -सदस्य जयनगर अनुमंडल हेतु एवं प्रदीप कुमार-सदस्य झंझारपुर अनुमंडल हेतु निर्विरोध रूप से चयनित हूए और इन सभी को प्रमाणपत्र देनें के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्णदेव महतो ने बताया की निर्विरोध चुनाव परिणाम घोषित होने में बरूण कुमार महतो उर्फ भोला महतो पिरौन, राम बालक सिंह, ई. गंगा कुमार, शत्रुघ्न महतो का अहम रौल है, जिसमें डॉ. रामआशिष सिंह, ई. जीवेइंद्र कुमार सिंह, ई. सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राम विलास सिंह, राज कमल सिंह, भुवनेश्वर सिंह, परमेश्वर महतो, इंद्र देव सिंह, सूर्य देव सिंह, शंभू सिंह, मोहन महतो, महेंद्र महतो, आनंद कुमार सिंह, राधे प्रसाद सिंह, संजय सज्जन, नगीना प्रसाद सिंह, शंकर प्रसाद, गौरी शंकर सिंह, अशोक कुमार महतो, ई. प्रमोद कुमार एवं अन्य साथियों का सहयोग रहा तथा नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिले के कोने-कोने से आए लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामना दिया हैं।
सोमवार, 25 सितंबर 2023

Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : जिला कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष एवं सचिव समेत सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
मधुबनी : जिला कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष एवं सचिव समेत सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें