आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत में आज सम्मानित होंगे मेधावी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023

आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत में आज सम्मानित होंगे मेधावी

  • इस बार तीन नए मेडल सहित इबुरी हरीश को मिलेंगे सबसे ज्यादा सात मेडल, 66 मेधावियों को 108 पदकों से नवाजा जाएगा

Iit-bhu
वाराणसी (सुरेश गांधी) आईआईटी बीएचयू के 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 6 अक्तूबर होगा। इस बार संस्थान में सबसे ज्यादा 1660 स्नातकों को उपाधियां दी जा रही हैं। इसके अलावा समारोह में सबसे ज्यादा सात मेडल कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र इवुरी हरीश को मिलेंगे। इवुरी हरीश को 6 स्वर्ण पदक और एक रजत पदक से नवाजा जाएगा। जबकि बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र आर्यन जामवाल को छह स्वर्ण पदक मिलेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस (आरएंडडी) के सचिव और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के चेयरमैन डॉ समीर वी. कामत होंगे। अध्यक्षता बोर्ड ऑफ गवर्नर के चेयरमैन डॉ. कोटा हरिनारायन करेंगे। आईआईटी बीएचयू में बने डीआरडीओ उद्योग अकादमी-उत्कृष्टता केंद्र सेंटर का उद्घाटन भी होगा। डीआरडीओ चेयरमैन सेंटर का उद्घाटन करेंगे।


आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि पीएचडी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पीएस नारायण गोल्ड मेडल और एमटेक व आईडीडी (इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री) में बेहतर प्रदर्शन के लिए डीएन भार्गव मेडल और नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि बीटेक में प्रथम स्थान पाने पर राम कुमार गोल्ड मेडल और ओमप्रकाश भंडारी मेडल प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीटेक में राम कुमार गोल्ड मेडल आर्यन जामवाल व ओमप्रकाश भंडारी मेडल श्री चक्रवर्ती, एमटेक में मेहुल शर्मा व आईडीडी में गुंजन सिंह को डीएन भार्गव मेडल और पीएचडी में आकांक्षा गुप्ता को पीएस नारायण मेडल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार संस्थान में सबसे ज्यादा 1660 स्नातकों को उपाधियां दी जा रही हैं। इसमें 954 बीटेक, 247 आईडीडी, 223 एमटेक/एमफार्मा और 44 एमएससी छात्रों को उपाधियां दी जाएंगी। वहीं, 66 मेधावियों को 108 मेडल दिए जाएंगे। 192 से अधिक शोधार्थियों को डॉक्टरेट की डिग्री दी जाएगी। बीटेक स्तर पर शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए दिव्यांश चंद्र रॉय को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक और सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ही संगठनात्मक व नेतृत्व क्षमता प्रदर्शन के लिए राघव सोनी को निदेशक मेडल दिया जाएगा। निदेशक ने बताया कि पूर्व छात्र भी संस्थान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसलिए इस वर्ष दीक्षांत समारोह में नौ पुरातन छात्रों को एलुमनस अवार्ड दिया जा रहा है। इनमें घनश्याम प्रसाद (इलेक्ट्रिकल-88), प्रोफेसर आलोक गुप्ता (माइनिंग-88), सुधीर सिंह (सिविल-93), डॉ. मनु के वोरा (केमिकल-68, विकास अग्रवाल (केमिकल-95), सौम्य सरकार (मैकेनिकल-79), प्रतीक माहेश्वरी (मैकेनिकल-11), डॉ. अक्षय कुमार राठौर (इलेक्ट्रिकल-03) और अभिलाष श्रीधरन को सम्मानित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: