जयनगर/मधुबनी, जिला के जयनगर प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र के दुर्गामंदिर में दुर्गापूजा की तैयारी जोरों पर है। क्षेत्र के जयनगर बस्ती,स्टेशन, फरदा ही,आईबी,उसराही,बेला सहित अन्य दुर्गा मंदिर में दुर्गा प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा अर्चना किया जाता है। पूजा का आयोजन पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा किया जाता है। पूजा समिति के सदस्य अपने-अपने स्तर से मेला को भव्य और आकर्षण बनाने में लगे है। कई जगहों पर मेला में आए श्रद्धालुओं के मनोरंजन के साधन लगाए जा रहे है, जिसमें बच्चों के मनोरंजन के साधन को प्राथमिकता दिया गया है। मंदिर का रंग-रोगन किया जा रहा है। मूर्तिकार मूर्ति को जीवंत रूप देने में लगे हैं। 15 अक्टूबर दुर्गा मंदिरों में कलश स्थापन के बाद दुर्गा सप्तशती का मंत्र गूंजने लगेगा।
शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023
मधुबनी : जयनगर में दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम चरण में
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें