- जिलाधिकारी ने पूरी सख्ती के साथ लगातारअभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश। सभी प्रमुख सड़क को पूरी तरह से अतिक्रमणमुक्त करने का निर्देश दिया
- सड़क मरम्मति,, नाला निर्माण,स्टार्म ड्रेनेज निर्माण ,यूरिनल निर्माण,नए बस स्टैंड के लिए भूमि की उपलब्धता,भेंडिंग जोन का निर्माण, फॉगिंग, डेंगू के लार्वा को पनपने से रोकने वाले उपाय, गिलेशन बाजार में बेहतर प्रबंधन एवं सौंदर्यीकरण, नगर निगम क्षेत्र में पर्याप्त नाली एवं सोख्ता का निर्माण, चापाकलों की मरम्मती, एलईडी स्ट्रीट लाइट की स्थिति आदि विषयो पर विस्तृत समीक्षा कर दिए कई निर्देश।
- स्टेशन के सामने ई रिक्शा स्टैंड बनाने को लेकर शीघ्र ही अग्रेतर करवाई करने का दिया निर्देश,स्टार्म ड्रेनेज योजना को हरहाल में ससमय पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश।

मधुबनी, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मधुबनी नगर निगम क्षेत्र में आवश्यकतानुसार आधारभूत संरचना एवं समग्र विकास को लेकर बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम, मधुबनी के समग्र विकास हेतु सड़क मरम्मति,अतिक्रमण, नाला,स्टार्म ड्रेनेज निर्माण ,यूरिनल निर्माण,नए बस स्टैंड के लिए भूमि की उपलब्धता,चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण, भेंडिंग जोन का निर्माण,वर्षा में डेंगू ,मलेरिया आदि मच्छर के प्रकोप से निजात के लिए फॉगिंग, डेंगू के लार्वा को पनपने से रोकने वाले उपाय, गिलेशन बाजार में बेहतर प्रबंधन एवं सौंदर्यीकरण, नगर निगम क्षेत्र में पर्याप्त नाली एवं सोखता का निर्माण, चापाकलों की मरम्मती, सुलभ पुल पुलिया का सर्वेक्षण करवाकर उसके रखरखाव व आवश्यकतानुसार निर्माण कार्य, एलईडी स्ट्रीट लाइट की स्थिति, भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना आदि विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई। अतिक्रमण अभियान की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी प्रमुख सड़क को पूरी तरह से अतिक्रमणमुक्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरी सख्ती के साथ लगातर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाये। उन्होंने कहा कि सड़कों पर अवैध वाहन पार्किंग को अभियान चलाकर हटाये। उन्होंने निर्देश दिया कि सिंघानिया चौक से स्टेडियम चौक महाराजगंज गांधी चौक से सुड़ी हाई स्कूल तक अतिक्रमण को हटाए, साथ ही आरके कॉलेज मेन गेट से लोहारसारी चौक तथा किशोरी लाल चौक व संतु नगर चौक से बुबुना मंदिर तक सड़क से अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सकरी बाजार में सड़क की अतिक्रमित भूमि को भी खाली करवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को लगातार अतिक्रमण अभियान चलाते रहने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आरसीडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि किशोरी लाल चौक से आरके कॉलेज के पास तक एवं गौशाला रोड से 13 नंबर गुमटी तक फ्लाई ओवर निर्माण हेतु सर्वे कर रिपोर्ट दें। उन्होंने शहर से कूड़े के समय से उठाव व समुचित निस्तारण पर बल देते हुए कहा कि शहर में कहीं भी गंदगी नहीं रहनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने बुडको स्टार्म ड्रेनेज के निर्माण का कार्य की गति पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि पूरी गुणवत्ता के साथ ससमय योजना को पूर्ण करें। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक श्रमिकों एवं कर्मियों को लगाकर ससमय निर्माण कार्य को पूर्ण करें। डीएम ने स्टेशन के सामने ई रिक्शा स्टैंड बनाने हेतु शीघ्र सभीअवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया । नल जल योजना की समीक्षा के क्रम में जिला जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि जिन जिन वार्डों में योजना पूर्ण हो गई है उन सभी वार्डो में नियमित जलापूर्ति सुनिश्च करे,साथ ही सभी अपूर्ण वार्डो में शीघ्र कार्य पूर्ण करे। जिलाधिकारी ने मधुबनी शहरी क्षेत्र में निधि चौक से मधुबनी रेलवे स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य का भी समीक्षा किया एवं संबंधित अभियंता को कार्य मे भी तेजी लाने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने अभी तक कार्य की गति को लेकर गहरा असंतोष भी व्यक्त किया। उक्त अवसर नगर आयुक्त, अनिल चौधरी,एडीएम आपदा संतोष कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें