भूगर्भ जल का गिरता स्तर मानव जाति के लिए खतरों का संकेत है : श्याम सुंदर राठी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 नवंबर 2023

भूगर्भ जल का गिरता स्तर मानव जाति के लिए खतरों का संकेत है : श्याम सुंदर राठी

Water-level-falling
नई दिल्ली।  अखिल भारतीय हिंदू महासभा,दिल्ली में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेते हुए कई गंभीर विषयों पर चर्चा हुई। इस बैठक में विश्व के सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण वैज्ञानिक श्याम सुंदर राठी  ने स्पष्ट किया की पेड़ पौधे सजीव हैं और उन्हें दाना पानी पहुचाने के लिए ही भूगर्भ जल की व्यवस्था क़ायम की गई है। मनुष्यों द्वारा पम्प लगाकर भूगर्भ-जल का दोहन कर के कारण प्रकृति द्वारा विकसित की गई पेड़ पौधों लिए दाना पानी देने की व्यवस्था चरमरा गई। भगवान की बागवानी उजड़ने  के कारण हमें जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिग सरीखे राक्षसों से दो - दो हाथ होना पड़ रहा है।  भारत सरकार के सेवानिवृत्त जल वैज्ञानिक डॉ टी.के  सिन्हा ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया की भूगर्भ जल का गिरता स्तर मानव जाति के लिए खतरों का संकेत है। इंजीनियर मनोज शर्मा ने एम.एस.डी टैंक तकनीक को चमत्कारी अविष्कार माना है।  ज्ञात हो कि भारत माता की गौरव संतान विश्व के सर्वकालीन महानतम वैज्ञानिक श्याम सुंदर राठी की 32 सालों की विज्ञान पर लंबी शोध के बदौलत मानव जाति को 5 वर्षो में जलवायु-परिवर्तन, ग्लोबल-वार्मिग, जल - समस्या, प्रदूषण, बाढ़, सूखा, पर्यावरण समस्या आदि राक्षसों से मुक्ति मिलेगी। मान्यवर वैज्ञानिक  ने मानव जाति को महाविज्ञान प्रदान करके भारत के नाम को स्वर्ण अक्षरों में लिखने का काम किया है। 


अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा नंद किशोर ने विश्व के सर्वकालीन महानतम वैज्ञानिक मान्यवर श्याम सुन्दर राठी जी को हिंदुत्व का प्रतीक बताया एवं वैज्ञानिक श्याम सुंदर की शोध का लाभ उठा कर भारत सरकार सबसे पहले हमारे देश को जल समस्या मुक्त करें, किसान भाइयों को 100% जल सेचन की सुविधाएं प्रदान करने के साथ साथ देश को बाढ़ से मुक्त करें। जैन मुनि मणिरत्न सागर जी ने इंसानों द्वारा पम्प से पानी निकाल कर वनस्पतियों का खाना छीनने को अधम पाप करने वाला कार्य कहा। सन्त अशोक काबरा ने कहा कि भारत मानव जाति को सदैव ज्ञान विज्ञान देता आ रहा है।पर्यावरण वैज्ञानिक राठी जी का शोध से मानव जाति जलवायु-परिवर्तन, ग्लोबल-वार्मिग, जल - समस्या, प्रदूषण, बाढ़, सूखा, पर्यावरण समस्या आदि महाव्याधियो से मुक्त होगी एवं हम आगामी पीढ़ी को स्वर्ग के समकक्ष पृथ्वी दे पाएंगे। भारत अल हिन्द पार्टी के अध्यक्ष डॉ ओंकार कटियार एवं जय प्रकाश जनता दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश वर्मा ने सरकार को हिदायत देते हुए मांग की सरकार तुरंत श्याम सुंदर राठी की महाविज्ञान को तुरंत धरातल पर उतारने की उपयुक्त करवाई करें जिससे देश के आर्थिक विकास को नया आयाम मिलेगा। सरकार सर्वकालीन महानतम वैज्ञानिक को उपयुक्त सम्मान दे। "भारत विज्ञान गौरव मंच" के उपाध्यक्ष श्री संजीव तिवारी एवं शिवम सिंह ने कहा की हमे विश्व के सर्वकालीन महानतम वैज्ञानिक आदरणीय श्री श्याम सुन्दर राठी के महाअभियान को स्थापित कर भारत को विश्व का विज्ञान गुरू बनाना है। आज हम लोगों ने विश्व के सर्वकालीन महानतम वैज्ञानिक को साधारण सी पगड़ी पहना कर सम्मानित किया है।  आगे चलकर मान्यवर वैज्ञानिक राठी को स्वर्ण मुकुट पहना कर सम्मान करेंगे। संजय भाई, सरदार सुरजीत सिंह कोहली सहित अन्य सदस्यों ने मंच से अपने विचार रखे। अन्त में भारत विज्ञान गौरव मंच के अध्यक्ष राजेश शेजवाल एवं महासचिव आचार्य वीर महेंद्र प्रकाश सिंह धर्माचार्य ने भारत विज्ञान गौरव मंच के उपस्थित सभी महानुभावों को धन्यवाद ज्ञापित किया किया।

कोई टिप्पणी नहीं: