मधुबनी : भोज खाने से दर्जनों बीमार, तत्काल पहुंची सहायता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 5 दिसंबर 2023

मधुबनी : भोज खाने से दर्जनों बीमार, तत्काल पहुंची सहायता

Food-poision-madhubani
मधुबनी, पंडोल प्रखंड के सरहद ग्राम में भोज खाने से सैकड़ो व्यक्ति बीमार पड़ गए उक्त बात की जानकारी जैसे ही पंडौल मंडल  अध्यक्ष रामबालक चौधरी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष शंकर झा को लगी उन्होंने मधुबनी के सिविल सर्जन डॉ नरेश कुमार भीमसरिया को दूरभाष के माध्यम से उक्त बात की जानकारी पहुंचाई। सिविल सर्जन ने व्हाट्सएप पर लिखित जानकारी देने के लिए आगरा किया जिला अध्यक्ष शंकर झा ने आईटी सेल जिला प्रमुख राजीव झा को सिविल सर्जन के व्हाट्सएप पर उक्त बात की जानकारी देने को कहा और जैसे ही सिविल सर्जन के व्हाट्सएप पर उक्त बात की लिखित जानकारी पहुंची उन्होंने तुरंत कार्यवाही करते हुए पंडोल के अपने पदाधिकारियों  से संपर्क साधा और आनंद फानन में सरहद ग्राम पुरे मेडिकल टीम के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था पहुंचने का जो उच्चतर कार्य किया है यह दर्शाता है कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था कितनी भी खराब क्यों ना हो लेकिन मधुबनी के सिविल सर्जन और उनके चिकित्स्कीय  टीम का कार्य प्रणाली उत्कृष्ट है। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष शंकर झा ने सिविल सर्जन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए बताया कि इस तरह के जो भी पदाधिकारी है वह सराहना के पात्र हैं

कोई टिप्पणी नहीं: