गया : बोधगया में महा पावन दलाई लामा जी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023

गया : बोधगया में महा पावन दलाई लामा जी

Dalai-lama-in-bodh-gaya
गया । बौद्ध धर्म गुरु महा पावन दलाई लामा आज सुबह करीब 10: 30 बजे गया एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बोधगया में महा पावन दलाई लामा जी को जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात वरीय पुलिस अधीक्षक, सचिव बीटीएमसी, तिब्बत मोनेस्ट्री के सचिव/ पदाधिकारी द्वारा महा पावन जी का स्वागत किया। प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि ज्ञान एवं मोक्ष की नगरी बोध गया जी के पावन धरा पर श्री श्री 108 श्री दलाई लामा जी का स्वागत जिला प्रशासन के द्वारा किया गया जिले वासियों की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन है

कोई टिप्पणी नहीं: