जयनगर/मधुबनी, नगर पंचायत कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बोर्ड की साधारण बैठक मुख्य पार्षद कैलाश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय पर संपुष्टि प्रदान करतें हुए कई योजनाओं पर विचार विमर्श की गई । जिसमें मोटरसाईकिल के टायर लॉक करने वाला ताला खरिद करने ,नो पार्किंग में पाये जाने वाले मोटरसाईकिल एवं ऑटो रिक्शा प्रति-500 रूपये तथा कार प्रति-1000 जुर्माना लगाने,माँस दुकान का लाईसेन्स निर्गत करने,नगर पंचायत, जयनगर के जमीन की सूची तैयार करने दुकान का किराया संसोधन करने,किसान भवन का किराया बढ़ाने पर,अतिक्रमण हेतु गाड़ी उठाने वाला क्रेन मशीन खरीद करने,ई-रिक्शा, रिक्शा का लाईसेन्स निर्गत करने सहित अन्य पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, उप मुख्य पार्षद माला देवी, वार्ड पार्षद मोहन कुमार राय, मीना देवी, सूर्य नारायण ठाकुर, शिवजी पासवान, विनोद कुमार शर्मा, राम अशीष साह, जरीना खातुन, राम बाबू पासवान, राधा देवी, नरेश राम समेत अन्य कर्मी उपस्थित थें ।
शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : नगर पंचायत कार्यालय सभागार में बोर्ड की साधारण बैठक, कई बिन्दुओं पर चर्चा
मधुबनी : नगर पंचायत कार्यालय सभागार में बोर्ड की साधारण बैठक, कई बिन्दुओं पर चर्चा
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें