सीहोर : संकल्प वृद्धाश्रम में मनाया केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म दिन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 1 जनवरी 2024

सीहोर : संकल्प वृद्धाश्रम में मनाया केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म दिन

Scindhia-birthday-sehore
सीहोर। देश के लोकप्रिय भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री केन्दीय मंत्री श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म दिन के मौके पर हर साल की तरह प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य दामोदर राय के नेतृत्व में शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धाश्रम में आस्था और उत्साह के साथ वृद्धजनों के मध्य पहुंचकर मनाया गया। इस मौके पर यहां पर निवासरत दो दर्जन से अधिक वृद्धजनों को फूलों की माला पहनाकर और शाल उडाकर मनाया गया। इस मौके पर यहां पर मौजूद बड़ी संख्या में उत्साह पूर्वक आतिशबाजी की और मिठाई का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य दामोदर राय, भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, राजेश परिहार पार्षद सत्यनारायण वरिया, आशीष पचौरी, विवेक राय सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस संबंध में संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के प्रभारी नटवर सिंह कुशवाहा ने बताया कि हर साल भाजपा नेता दामोदर राय के नेतृत्व में उनके मित्र मंडल के द्वारा केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया का जन्म दिन मनाया जाता है।  

कोई टिप्पणी नहीं: