सीहोर : राष्ट्रीय युवा उत्सव नासिक के लिए यशराज का चयन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 14 जनवरी 2024

सीहोर : राष्ट्रीय युवा उत्सव नासिक के लिए यशराज का चयन

Sehore-yashraj
सीहोर। शासकीय चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय सीहोर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक यशराज चौहान पिता अनिल चौहान का चयन 27 वे राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए हुआ है। वे नासिक में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में सीहोर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यशराज ने समय-समय पर राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से कई सामाजिक कार्य किए है। यशराज ने बताया कि भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी तक महाराष्ट्र के नासिक में किया जाएगा।इसमें देश के सभी जिले के युवा विभिन्न विधाओं में प्रतिभागी होंगे।राष्ट्रीय युवा उत्सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यशराज के चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस सी गुप्ता रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ कैलाश विश्वकर्मा जिले के वरिष्ठ स्वयंसेवक अभिषेक विश्वकर्मा, शिवानी प्रजापति, अमित शर्मा आशीष एवं आशीष मेवाड़ा व आदित्य ने हर्ष व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: