मधुबनी : शीतलांबर झा ने वरिष्ठ कांग्रेसी गुणानंद झा के निधन पर जताया शोक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 30 जनवरी 2024

मधुबनी : शीतलांबर झा ने वरिष्ठ कांग्रेसी गुणानंद झा के निधन पर जताया शोक

Shitlambar-jha-tribute-gunanand-jha
मधुबनी, पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मधुबनी सह प्रदेश प्रतिनिधि प्रो शीतलांबर झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बिहार के पूर्व राजस्व मंत्री सह प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री गुणानंद झा के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते श्रद्धांजलि अर्पित किया है । प्रो झा ने कहा है गुणा नंद झा अपने राजनीतिक जीवन बहुत ही नीचे से शुरुआत किए थे अपने पंचायत के कई वर्षों तक सरपंच रहे, प्रखंड कांग्रेस कमिटी बाबूबरही के अध्यक्ष एवम प्रखंड बीसूत्री के अध्यक्ष भी रहे ,उन्नीस सौ पचासी में बाबूबारही विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए और dr जगन्नाथ मिश्र मंत्रीमंडल में 1989 में राजस्व राज्य मंत्री बने साथ ही बिहार प्रदेश औषध नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष रहे वे जीवन पर्यंत कांग्रेस पार्टी के समर्पित नेता रहे ।


उनके निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने संवेदना में कहा है की गुणा नंद झा जी पार्टी के समर्पित नेता थे उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है ,पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री डॉक्टर शकील अहमद ने कहा है की गुणी बाबू लोकप्रिय नेता थे हमलोग साथ साथ 1985 में विधायक बने थे ,समाज में उनकी प्रतिष्ठा आज भी है , पूर्व मंत्री डॉक्टर मदन मोहन झा , विधान परिषद सदस्य प्रेम चंद्र मिश्र, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व विधायक भावना झा, शतीश चंद्र मिश्र, ज्योति रमन झा, जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र, अनील कुमार अनिल, ऋषिदेव सिंह, संजय कुमार मिश्र, मीना देवी कुशवाहा, राम सुंदर तरैत, कृष्ण कुमार झा, नवल किशोर झा, रणधीर सेन, नवेंद्र झा, वैद्यनाथ झा, केशव किशोर मिश्र, ज्योति झा, सुल्तान अहमद समशी, अमानुल्लाह खान, अशोक कुमार, मुकेश कुमार झा पप्पू, आलोक कुमार झा, पवन कुमार यादव, सहित सैकड़ों लोगों ने संवेदना व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: