सीहोर। शहर के बस स्टैंड के समीपस्थ टाउन हाल में भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के द्वारा यहां पर स्थित भव्य भारत मां की प्रतिमा के समक्ष 251 दीप प्रज्जवलित कर आरती की। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय, भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, सन्नी महाजन, भाजपा महामंत्री राजकुमार गुुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासी शामिल थे। इस मौके पर शनिवार की शाम को यहां पर उपस्थित क्षेत्रवासियों ने पूरी आस्था और उत्साह के साथ टाउन हाल परिसर में भव्य भारत मां की विशाल प्रतिमा के समक्ष आरती की और उसके पश्चात आतिशबाजी कर मिठाई का वितरण किया। भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम लला के विराजमान और प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जागरूकता का अभियान जारी है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा शहर सहित आस-पास के मंदिर में साफ-सफाई भी की गई थी।
शनिवार, 20 जनवरी 2024
सीहोर : भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में 251 दीप प्रज्जवलित कर की भारत माता की आरती
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें