जमुई : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रक्तदान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 जनवरी 2024

जमुई : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रक्तदान

  • स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर दो युवकों ने किया जरूरतमंद के लिए रक्तदान
  • राष्ट्रीय युवा दिवस पर रक्तदान कर किया स्वामी विवेकानंद को याद।

Blood-donation-jamui
जमुई  ।  रक्तदान व अन्य क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रही प्रबोध जन सेवा संस्थान की जमुई इकाई द्वारा युवा दिवस के अवसर पर जमुई के एक निजी अस्पताल में इलाजरत रक्त आभाव को जूझ रही पीड़िता के लिए संस्थान सहयोगी जमुई शहर के वीआईपी कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार व कुमार सौरभ राज ने रक्तदान कर युवा दिवस को खास बनाया है। यह रक्तदान संस्थान सहयोगी सचिन कुमार तथा विनोद कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वहीं संस्थान सचिव व सामाजिक कार्यकर्त्ता सुमन सौरभ ने बताया की स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हम सभी को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: