मधुबनी : हमारा संकल्प विकसित भारत रथ चपरिया बौखरी पहुंचा, लोगों ने किया स्वागत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 3 जनवरी 2024

मधुबनी : हमारा संकल्प विकसित भारत रथ चपरिया बौखरी पहुंचा, लोगों ने किया स्वागत

Viksit-bharat-yatra-madhubani
बिस्फी/मधुबनी, केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में चलाईं जा रही योयनाओं की समीक्षा करने के उद्देश्य से हमारा संकल्प विकसित भारत रथ बुधवार को मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के चपरिया एवं बौखरी पहुंचा। यहां पंचायत के लोगों ने रथ का स्वागत किया। यहां प्रखंड के सभी विभागीय पदाधिकारियों को उपस्थित होना था, परन्तु केवल प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष इस कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं स्वास्थ्य विभाग के एक भी कर्मचारी दूसरे दिन कोई पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुए। इस बात से उपस्थित सिहासो पंचायत एवं खैरी बांका उतरी पंचायत के लोगों ने सरकार एवं कर्मचारियों के प्रति अपनी नाराजगी जताई। इस मौके पर उपस्थित स्थानीय भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि सरकार एवं उनके कर्मचारियों द्वारा इस तरह इस कार्यक्रम का वहिष्कार जनहित में उचित नही है, इसकी शिकायत जिला पदाधिकारी से की जाएगी। जनता सब कुछ देख रही है। लोगों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पैंशन आदि कामों में प्रशासन का कार्य देखा जा रहा है। विधायक बचौल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विगत साढै नौ बर्षौं से जनहित में जारी योयनाएं और भी आकार लेगी।प्रशासन का रूख यदि सकारात्मक नही रहा, तो हम भाजपाई कार्यकर्ता टोली बनाकर प्रखंड पर बैठकर लोगों का कार्य करवाएगें। इस मौके पर मधुबनी लोकसभा के सांसद अशोक यादव भी उपस्थित हुए। मौके पर उपस्थित सांसद अशोक यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई जारी जनकल्याण योजना लोगों के जनहित में चलाई जा रही है। इस मौके पर बिस्फी मंडल अध्यक्ष राम सकल यादव बसंत यादव, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव, भाजपा नेता राजकिशोर मिश्र बुलेट, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार पासवान, शंभु ठाकुर, मुकेश कुशवाहा, विष्णुदेव सहनी, मनोज यादव, अभिजीत पासवान सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: