सीहोर। शहर में राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सोमवार को काफी उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में भगवा रैली और धार्मिक अनुष्ठान किए गए थे। सनातन महिला मंडल के आह्वान पर शहर के सभी मंदिरो में भव्य लाइटिंग से भगवा पताका, साज सजावट आदि की गई थी। इसके पश्चात सनातन महिला मंडल के तत्वाधान में शहर के गाड़ी अडडा स्थित मंदिर से महिलाओं ने शोभा यात्रा निकाली जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंची। इस संबंध में जानकारी देते हुए सनातन महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को दोपहर में शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बच्चों ने भगवान श्रीराम, सीता आदि पात्र बनाए हुए थे। शोभा यात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। वहीं बड़ा बाजार में स्थित पंचायती भवन में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया था।
सोमवार, 22 जनवरी 2024
सीहोर : महिला मंडल ने निकाली शोभा यात्रा, भगवान राम दरबार में सजे पात्र
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें