मधुबनी : सरस्वती पूजा के अवसर पर सभी कर्मियों/अधिकारियों का अवकाश रद्द - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 फ़रवरी 2024

मधुबनी : सरस्वती पूजा के अवसर पर सभी कर्मियों/अधिकारियों का अवकाश रद्द

Leave-cancel-madhubani
मधुबनी, जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने अपने एक आदेश में कहा है  कि इस वर्ष सरस्वती पूजा दिनांक 14 फरवरी को मनाया जाने की सूचना है ।इस अवसर पर विधि व्यवस्था के संधारण एवं सामाजिक सौहाद्र बनाए रखने हेतु जिला स्तर से बड़ी संख्या में संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।अतः वर्णित परिप्रेक्ष्य में उक्त त्यौहार के अवसर पर दिनांक 14 फरवरी एवं 15 फरवरी को सभी प्रकार का अवकाश रद्द किया जाता है। विशेष परिस्थिति में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के अनुशंसा के आलोक में  जिलाधिकारी के द्वारा अवकाश की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: