जयनगर/मधुबनी, जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के वाटर वेज चौक के पास पुलिस ने शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मधुबनी जिला के जयनगर थाना क्षेत्र के शिलानाथ गांव निवासी मोहम्मद सकील व समस्तीपुर जिला के मुफसिल थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव निवासी बेचन महतो के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान में दोनों व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से 90 बोतल शराब मिली। जिसके बाद शराब को जप्त करने के साथ दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।मामला दर्ज कर आरोपी को व न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बुधवार, 7 फ़रवरी 2024
मधुबनी : जयनगर में 90 बोतल शराब के साथ दो व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें