मधुबनी : जिला भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, 400 पार का संकल्प - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 10 अप्रैल 2024

मधुबनी : जिला भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, 400 पार का संकल्प

Bjp-meeting-madhubani
मधुबनी, आज दिनांक 10 अप्रैल 2024 को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रणधीर खन्ना की अध्यक्षता एवं किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजीव झा के संचालन में किसान मोर्चा जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक अयोजित की गई। बैठक में किसान मोर्चा के बिहार परदेश उपाध्यक्ष नुनु ठाकुर, पार्टी के जिलाध्यक्ष शंकर झा, जिला महामंत्री प्रमोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय पांडे की उपस्थिति में हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया की देश मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्प है। जिलाध्यक्ष श्री झा ने बताया की मधुबनी जिले के दोनों लोकसभा सीट जीतकर मोदी जी के 400 पार के सपने को पूरा करना है। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रणधीर खन्ना ने किसान मोर्चा के सभी साथियो के साथ विधानसभा वार बैठक निर्धारित कर चुनावी समर में मोर्चा को लग जाने का आवाहन किया। बैठक में जिला महामंत्री मुकेश कुशवाहा उपाध्यक्ष फेकू यादव अमित ठाकुर गणेश झा ललित सिंह विकाश चंद्र अमरेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष चंद्रदीप यादव सुबोध झा अरुण कामत नीतू राय मनोज सिंह राजेश यादव सरोज झा भोगेन्द्र प्रसाद के साथ दर्जनों कार्यकर्ता हुए शामिल।

कोई टिप्पणी नहीं: