सीहोर : मनाई बाबा अम्बेडकर की जयंती, संयुक्त मजदूर एकता यूनियन सीटू ने किया कार्यक्रम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 14 अप्रैल 2024

सीहोर : मनाई बाबा अम्बेडकर की जयंती, संयुक्त मजदूर एकता यूनियन सीटू ने किया कार्यक्रम

Ambedkar-jayanti-sehore
सीहोर। संयुक्त मजदूर एकता यूनियन सीटू ने कोतवाली चौराहा पर रविवार को संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कामरेड अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश महासचिव प्रहलाद दास वैरागी एवं घुम्मकड़ जाति कांग्रेस प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुख सिंह सम्मिलित हुए। संयुक्त मजदूर एकता यूनियन सीटू के जिला महामंत्री कामरेड दिनेश मालवीय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा बाबा साहेब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुुष्प अर्पित किए गए। कार्यकर्ताओं को संयुक्त मजदूर एकता यूनियन सीटू के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सफीक अंजूम, सोनू मालवीय, लखन राठौर, लक्ष्मीनारायण तोमर, दीपक राठौर,मोहन यादव, अशोक दादा, रतन सिंह, सचिन सिंह, बसंत रैकवार, पवन राठौर, भेरू राठौर, संजय राठौर, शिवनारायण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: