- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का मुख्य लक्ष्य हर क्षेत्र में अपना योगदान देना-अध्यक्ष रजनी बहेती
250 से अधिक मटके वितरण किए
मारवाड़ी मंडल सीहोर द्वारा 250 मटके गर्मी में ठंडे पानी के लिए उपाध्यक्ष मंजू अग्रवाल के सौजन्य से मंगवा कर सब गरीब बस्तियों में बांटे साथ ही तीन जगह प्याऊ लगवाने का भी हमारा लक्ष्य है। प्याऊ लगाने के उद्देश्य से भी मटके लोगों को दिए गए। मंडल द्वारा गौशाला में जाकर गाय को चारा दिया और वहां 1100 रुपए दान करें जिससे आगे चारा खरीद कर गायों को खिला सके। मंडल की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती निर्मला व्यास द्वारा गणगौर के पर्व पर पारंपरिक गणगौर के गीत सिखाए गए युवा पीढ़ी में इस परंपरा को जीवित रखने के उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया। जिसमे 50 महिलाओं ने बड़ी उत्साह से भाग लिया। मंडल सचिव श्रीमती मंजू भरतीया ने बताया कि नवरात्रि पर्व के अवसर पर स्थानीय मरी माता मन्दिर में मंडल की सदस्यों द्वारा 35 कन्याओं को बिस्किट, चिप्स, पेंसिल, रबर, शॉपनर, अध्यक्ष रजनी बाहेती द्वारा बांटे गए। हमारे मंडल की सदस्य किरण सोनी ने अपने घर कन्याओं को भोजन कराकर 25 कन्याओं को कापी व ड्राइंग बुक्स वितरित कर उनमें पढ़ाई के प्रति, आकर्षण पैदा किया। बैठक में कोषाध्यक्ष श्रीमती गीता सोडाणी, सहसचिव विनीत सोनी, प्रतिभा झवर, शशि विजयवर्गीय संगीता राठी, ममता पितलिया ,पूर्व अध्यक्ष राजू पालीवाल, इंदु भावसार, ज्योति अग्रवाल, संध्या विजयवर्गीय, पुष्पा सोनी, सरोज सोनी, आभा कासट एवं राधा शर्मा आदि उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें