मधेपुर/मधुबनी, प्रखंड में अनेमिया मुक्त भारत को लेकर एक जागरूकता रैली और अनेमिया जांच कैंप का आयोजन प्राथमिक विद्यालय कपरफोड़ा में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रखंड को अनेमिया से मुक्त करना था। गैर सरकारी संगठन, स्वास्थ्य बिभाग, समाज कल्याण बिभाग, और पिरामल स्वास्थ्य के सहयोग से मधेपुर के महिसाम पंचायत ने इस महत्वपूर्ण कदम को उठाया। प्राथमिक विद्यालय कपरफोड़ा में सभी बच्चों की अनेमिया जांच की गई और उन्हें परामर्श भी दिया गया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि जावेद अनवर, सरपंच प्रतिनिधि अब्दुल सकुर, गैर सरकारी संस्था से एकता पॉवर फाउंडेशन ट्रस्ट के साहिल जी, अब्दुल वाहिद जी, मो अली राजा, असलम अंसारी, लक्ष्मी जगदम्बा सनस्थान से देवकांत जी, ऐफिकोर से कुसुम लाल, पिरामल स्वास्थ्य से पंकज कुमार, शंकर कुमार, और पंकज कुमार उपस्थित थे।
सोमवार, 8 अप्रैल 2024
मधुबनी : अनेमिया मुक्त भारत को लेकर एक जागरूकता रैली
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें