अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024

अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

amit-shah-nomination
गांधीनगर, 19 अप्रैल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। शाह इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हैं। शाह ने जब यहां गांधीनगर जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपा, उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उनके साथ थे। उन्होंने अपराह्न ठीक 12 बजकर 39 मिनट पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस समय को ‘विजय मुहूर्त’ माना जाता है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने 2019 के आम चुनाव में गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से पांच लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: