मधुबनी : प्रत्याशियों की उपस्थिति में ईवीएम का हुआ द्वितीय रेण्डमाइजेशन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 24 अप्रैल 2024

मधुबनी : प्रत्याशियों की उपस्थिति में ईवीएम का हुआ द्वितीय रेण्डमाइजेशन

  • निर्वाची पदाधिकारी एवं सामान्य प्रेक्षक भी रहे उपस्थित। मतदान केन्द्रवार ईवीएम हुआ आवंटित

Evm-rendemization-madhubani
मधुबनी, जिले में स्वच्छ, निष्पक्ष एवम पारदर्शी निर्वाचन की प्रकिया को संचालित करने को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार  में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की उपस्थित में द्वितीय चरण के झंझारपुर लोकसभा के ईवीएम का  रेण्डमाइजेशन किया गया। द्वितीय रेण्डमाइजेशन के उपरांत अब ईवीएम का आवंटन मतदान केन्द्रवार  सम्पन्न हुआ।इसके पूर्व नोडल पदाधिकारी द्वारा  सभी उपस्थित प्रत्याशियों एवम राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को पूरी रेण्डमाइजेशन की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। सामान्य प्रेक्षक-07 झंझारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक पी. मधुसुधन रेड्डी, निर्वाची पदाधिकारी-07 झंझारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र शैलेश कुमार, नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग बालेन्दु नारायण पाण्डेय सहित  चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: