सीहोर : दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है भाजपा : अरोरा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 अप्रैल 2024

सीहोर : दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है भाजपा : अरोरा

  • अरोरा ने किया नए भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान, कार्यालय में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

BJp-office-sehore

सीहोर। भाजपा कार्यकर्ताओं और  नागरिकों के द्वारा शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत ओर नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के द्वारा भाजपा से जुड़े नए कार्यकर्ताओं का शाल श्रीफल और भाजपा का गमछा भेंट कर फूल मालाए पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। भाजपा नेता श्री अरोरा ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि जनसंघ से भाजपा तक भारतीय जनता पार्टी ने देशहित में कार्य किया है। भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के संकल्प को वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा पूर्ण किया जा रहा है। श्री अरोरा ने कहा कि वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में भी केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है विदिशा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा और देवास लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया है इस बार 400 पार का लक्ष्य हम सबको प्राप्त करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में फिर से देश की बागडोर सौपना है। स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता सेवा यादव, राजू गोयत, भाजपा कार्यकर्ता नागरिक गण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: