हरलाखी/मधुबनी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कॉमरेड अतुल कुमार अंजान के निधन पर भकापा के लोगों में शोक का लहर है। राज्य सचिव कॉमरेड राम नरेश पांडेय ने कहा कि कामरेड अतुल कुमार अंजान का निधन 03 मई 2024 को सुबह तीन बजे हो गया। उन्होंने अंतिम सांस लखनऊ के एक अस्पताल में ली। वे पिछले कई महीनों से बीमार थे और उनकी आयु 69 वर्ष थी। वहीं राज्य परिषद के सदस्य राकेश पांडेय ने अपने शोक संदेश में कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में देश को का० अतुल कुमार अंजान की सर्वाधिक जरूरत थी। उन्होंने मजदूरों, किसानों तथा आम जनता के संघर्षों का नेतृत्व किया। वे शोषित एवं पीड़ित जनता के नायक के रूप में याद किए जाते रहेंगे। हम उनके संघर्षों को आगे बढ़ाएंगे और उनके सपनों का देश बनाने के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे। उनके निधन से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित वाम आंदोलन और धर्मनिरपेक्ष ताकतों की अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उनके साथ निधन पर हरलाखी अंचल मंत्री का० बिल्टू प्रसाद महतो, पूर्व प्रमुख राजेश कुमार पाण्डेय, अताबूल रहमान, रतिश झा, भोला साह, निशांत चौधरी, किशोरी शुक्ल, रमन कुमार चौधरी, मदन राम, श्री नारायण दास, शिव शंकर ठाकुर, सीताराम मंडल सहित सैकड़ो भाकपा के लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
शुक्रवार, 3 मई 2024
मधुबनी : भाकपा राष्ट्रीय सचिव कामरेड अतुल कुमार के निधन पर शोक
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें