जयनगर/मधुबनी, जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के पुलिस ने शराब मामले में कार्रवाई करते हुए पांच बाइक पर लदी भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस बाबत जयनगर थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस बल द्वारा जयनगर थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। शराब समेत बाइक को जब्त कर गिरफ्तार आरोपी को थाने लाया गया है। जब्त शराब 1575 लीटर है। मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
शनिवार, 11 मई 2024
मधुबनी : 1575लीटर देशी विदेश शराब एवं 5 बाइक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें