मधुबनी : राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया लालू यादव का जन्मदिन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 जून 2024

मधुबनी : राजद कार्यकर्ताओं ने मनाया लालू यादव का जन्मदिन

Madhuvani-rjd-celebrate-lalu-yadav
बेनीपट्टी/मधुबनी, जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के परकौली (भदुली) में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का मंगलवार की देर शाम को 77वां जन्मदिन धुमधाम से मनाया गया। मौके पर युवा राजद के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश यादव और महिला राजद के प्रदेश महासचिव गायत्री देवी ने अपने आवास पर ग्रामीणों के साथ केक काटा और लड्डू बांटा, उपस्थित ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों ने लालू प्रसाद यादव के 77वें जन्मदिन के अवसर पर उनके लंबी आयु की कामना किया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि राजदेव यादव,गंगा प्रसाद यादव, मिथिलेश यादव, भूल्ला यादव, श्री शरण यादव, गंगा यादव, श्रवण कुमार, राहुल कुमार, घनश्याम यादव श्याम सुंदर यादव, जयप्रकाश यादव, राजेश यादव, चन्द्रजीत यादव सहित सैकङों ग्रामीणों ने लालू यादव के जन्मदिन पर बधाई दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: