सीहोर : पूर्व भाजपा विधायक श्री मदनलाल त्यागी के निधन पर जिला भाजपा ने दी श्रद्धांजलि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 18 जून 2024

सीहोर : पूर्व भाजपा विधायक श्री मदनलाल त्यागी के निधन पर जिला भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

Sehore-bjp-tribute-ex-mla
सीहोर । सीहोर जिले के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं सीहोर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय,मिलनसार पूर्व विधायक श्री मदनलाल त्यागी के दुखद निधन पर सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की । जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया की श्री मदनलाल जी त्यागी जी के आज निधन की खबर मिलते ही भाजपा में शोक छा गया। श्री मदनलाल जी त्यागी के निधन पर सीहोर जिले की विधानसभा सीहोर,बुधनी,आष्टा, इछावर के विधायक,देवास,भोपाल, विदिशा के सांसद सर्व श्री शिवराजसिंह जी चोहान केंद्रीय कृषि मंत्री,श्री करणसिंह वर्मा राजस्व मंत्री मप्र,श्री आलोक शर्मा सांसद भोपाल, श्री महेंद्रसिंह सोलंकी सांसद देवास,सीहोर विधायक श्री सुदेश राय,आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर सहित जिला, मंडलो के सभी पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, अध्यक्षों, ने श्री मदनलाल त्यागी जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोई टिप्पणी नहीं: