मधुबनी : मोदी जी के तीसरे शपथ ग्रहण पर पूजा अर्चना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 जून 2024

मधुबनी : मोदी जी के तीसरे शपथ ग्रहण पर पूजा अर्चना

Madhubani-bjp
मधुबनी, भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सह युवा नेता मनोज कुमार मुन्ना के नेतृत्व में बड़ा बाजार हनुमान मंदिर पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की तीसरी बार शपथ ग्रहण लेने की खुशी में संध्या बेला में पूजा अर्चना लड्डू का भोग एवं प्रसाद वितरण सहित फटाका फोड़ कर समाज के व्यवसाईयों के बीच जश्न मनाकर एक दूसरे को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। युवा नेता मनोज कुमार मुन्ना ने कहा कि मिथिलांचल की सभी सीटें मधुबनी झंझारपुर दरभंगा समस्तीपुर सीतामढ़ी शिवहर एनडीए गठबंधन को मिला। एनडीए गठबंधन से बिहार के मंत्रियों को बनाए जाने पर खुशी एवं प्रसन्नता व्यक्ति की मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा और भारत विश्व में नंबर वन भी बनेगा। खुशी एवं जश्न मनाने वालों में प्रवीन राउत मुनटुन राउत संजय प्रसाद जितेंद्र यादव सोमनाथ पटवा प्रकाश साफी उमेश साफी  मंदिर के पुजारी शिबू मिस्र आनंद पटवा चंदन पटवा केदारनाथ प्रसाद आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: