जयनगर/मधुबनी, जिले के जयनगर मे गृह मंत्रालय के निर्देशनुसर सशस्त्र सीमा बल, 48वीं वाहिनी जयनगर द्वारा राजकीय बालक उच्च विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन विवेक ओझा कार्यवाहक कमांडेंट, 48वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में संयुक्त रूप से सिविल प्रशासन के साथ मिल कर किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के जवानों एवं सिविल प्रशासन की तरफ से राजीव रंजन प्रखंड विकास पदाधिकारी, अमित कुमार मंडल निबंधन पदाधिकारी, स्थानीय लोगो एवम स्कूल के बच्चों ने स्कूल परिसर में 200 पौधों का रोपण किया। इस बाबत राजीव रंजन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पौधारोपण उपरांत अपने वक्तव्य में बताया कि पौधे हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। ये हमें आक्सीजन देते हैं, जिसकी हमे साँस लेने के लिए जरुरत पड़ती है। पौधे लगाने से पृथ्वी के हरे आवरण को बढ़ाने में मदद मिलती है, और पर्यावरण में सुधार होता है। हमारे घर में या हमारे पड़ोस में वृक्षारोपण करने से हमें हरियाली की सुंदरता का आनंद देखने को मिलता है, इसलिए हमें प्राकृतिक का संतुलित बनाये रखने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने, स्वस्थ और खुशहाल जीवन को बढ़ावा देने के लिए पौधों को बचाना और पौधों को लगाना जरूरी है, साथ ही पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए लोगों से अपील की कि सभी लोगों को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए, साथ ही अपने जान पहचान के लोगों को भी वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना चाहिए। इस मौके पर विवेक ठाकुर, पुरुषोत्तम कुमार एवं अन्य कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
गुरुवार, 13 जून 2024
मधुबनी : अभियान चला कर किया वृहद् वृक्षारोपण
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें